डॉक्टर के अनुसार प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए

क्या आप भी प्रेगनेंट हैं और नेट पर सर्च कर रहीं हैं की प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए या प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बनाना उचित होता है. ऐसे लोग जिनकी वाइफ प्रेगनेंट है तो उनके मन में भी यही शवाल आता है कि क्या प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना सही होता है या नहीं. इस पोस्ट के माध्यम से सभी बातें क्लियर हो जाएंगी. यदि आप अपने पार्टनर के साथ गर्भावस्था के दौरान सम्बन्ध बनाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है, वो क्या हैं जानिये.

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए

हम में से बहुत से लोग ऐसी कंडीशन में सम्बन्ध बनाने से डरते हैं क्योंकि लोगों के मन में अलग अलग तरह के भ्रम हैं. लेकिन आपको बता दूं कि डॉक्टर के हिसाब से डरने की ऐसी कोई बात नहीं होती है, बस कुछ शर्तें होती हैं जिनसे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आती है. इस बारे में मशहूर डॉक्टर मंजू राठौर से बात की गयी है, जो की एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं.

जो आपको बताएंगी प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए या प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बनाना उचित होता है

लगभग सभी डॉक्टर्स के अनुसार प्रेगनेंसी के आरम्भ के 3 महीने तक सम्बन्ध नहीं बनाना चाहिए, इसका कारण ये है की शुरुआत में भ्रूण का विकास होना शुरू होता है, बच्चे का आकार बनाना प्रारम्भ होता है. यदि ऐसे में सम्बन्ध बनाते हैं तो पेडू की मांसपेशियों में सिकुड़न होने के चांस होते हैं जिससे गर्भपात हो सकता है. यदि आप तीन महीनों तक सावधानी रखते हैं तो आराम से आठवें महीने तक सम्बन्ध बना सकते हैं.

यदि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी अभी तो सम्बन्ध से दूर ही रहना चाहिए. क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो बच्चे के विकास में कमी आ सकती है. यदि बच्चे का विकास सही रूप से हो रहा है तो टीम महीने के बाद सम्बन्ध बना सकते हैं.

यदि आपका पार्टनर प्रेगनेंट है तो उसको स्पर्श करके और चूम कर भी एक अलग आनंद लिया जा सकता है,  जिससे आपके बीच प्यार बढता है. ऐसे में दोनों ज्यादा नजदीक महसूस करते हैं जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आती है.

किसी भी गर्भवती महिला की कामुकता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण उसमें शारीरिक और भावात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं. वहीँ दूसरी तरफ पुरषों में प्रेगनेंट शरीर के प्रति कामुकता बढ़ने लगती है जिससे आप दोनों के प्यार में बढ़ोत्तरी होती है.

गर्भ के बीच ये बिलकुल जरूरी नहीं होता है की आप संबंध ही बनाएं, आप दोनों चाहें तो ओरल सेक्स करके भी एक दूसरे को संतुष्ट कर सकते हैं. गर्भावस्था के दौरान पुरुष सम्बन्ध बनाकर अपने होने वाले और पत्नी के ज्यादा करीब आ जाते हैं.

गर्भ के समय सम्बन्ध बनाने में कोई बुराई नहीं है पर प्रेगनेंसी में कब और कैसे सम्बन्ध बनाना चाहिए इसके लिए किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें. आइये अब जान लें कि  प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में संबंध बनाते वक्त क्या क्या ध्यान रखना चाहिए.

प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाते वक्त ध्यान दें

#1. यदि महिला का गर्भ ठहर गया हो तो शुरुआत के तीन महीने और लास्ट का एक महीना, आप बिलकुल ही सम्बन्ध न बनाएं.

#2. पार्टनर के साथ सम्बन्ध बनाने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह लें और सही पोजीशन का चयन करें. ऐसा करने से होने वाले शिशु को भी समस्या नहीं होती है.

#3. पुरषों को अपने पत्नी पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डालना चाहिए सम्बन्ध को लेकर. दोनों की इच्छा से ही सम्बन्ध बनायें

#4. पुरुष प्रेगनेंसी के दौरान ऐसा कुछ न करें की महिला को कोई दिमागी तनाव हो. हमेशा अच्छा हंसी-खुशी का माहौल बनाकर रखें.

#5. गर्भावस्था में महिला के शरीर के आकार में काफी बदलाव आते हैं जिससे सम्बन्ध बनाने वक्त परेशानी आती है, जिसको आप बेझिझक अपने पति को बताएं.

#6. इसके अलावा आपको कोई चिंता हो या अन्या किसी बात को लेकर कोई तनाव है तो अपने पति के साथ जरूर बांटे, जिससे मन हल्का रहता है.

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कब नहीं बनना चाइये सम्बन्ध

1. यदि महिला को जयदा रक्त रिसाव होता है तो कोई भी डॉक्टर सम्बन्ध बनाने की सलाह नहीं देता है. यदि  Amniotic Fluid (भ्रूण अवरण द्रव) लीक होता है तो ध्यान रहे ऐसी कंडीशन में सम्बन्ध नहीं बनाना है क्योंकि बच्चे की जान को ख़तरा होता है.

2. यदि महिला का गर्भ कमजोर है तो ऐसे में भी सम्बन्ध न बनाएं क्योंकि गर्भ और बच्चा इसे सपोर्ट नहीं कर पाता है. ऐसी स्थिति में जल्दी से जल्दी डॉक्टर से चेकअप कराएं.

3. यदि आपका पहले कभी गर्भपात हो चूका है तो सम्बन्ध बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

4. यदि आपके गर्भ में दो या दो से ज्यादा बच्चे हैं तो सम्बन्ध बनाने से पहले एक बार डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें एवं चेक कराएं. क्योंकि ऐसी कंडीशन में सम्बन्ध बनाने से प्रेगनेंसी में समस्या आ सकती है.

ये भी जानिये 

Note - "ये पोस्ट केवल एक्सपर्ट के बताए अनुसार है. आप कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें."

मैने पूरी कोसिस की है आपको  प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए या प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बनाना उचित होता है जानकारी देने में. यदि आपके मन में कोई भी सवाल हो तो Comment करके जरूर पूच्छे, मुझे बहुत खुशी होगी आपको जबाब देने में. एक बार फिर आपसे गुजारिश करूंगा कि डॉक्टर के बिना कोई भी कदम न उठायें.

धन्यवाद,

Prashant Dubey

एक टिप्पणी भेजें

कृपया गलत भाषा का इस्तिमाल न करें

और नया पुराने